आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी | RRB NTPC Recruitment Full Information in Hindi

Anonymous
1

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी | RRB NTPC Recruitment Full Information in Hindi

नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी दी गयी है जैसे- आरआरबी एनटीपीसी भर्ती क्या है, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के सभी पद, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की चयन प्रक्रिया, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पात्रता इत्यादि। दोस्तों भारतीय रेलवे नौजवानों को नॉन-टेक्निकल फील्ड में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। भारतीय रेलवे द्वारा अक्सर RRB NTPC की भर्ती निकाली जाती है, जिसके अंतर्गत रेलवे विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती होती है। तो आइए जानते है आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी-

यह भी पढ़ें:-
भारतीय तटरक्षक बल क्या है, तटरक्षक बल में नाविक कैसे बनें

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती क्या है | What is RRB NTPC Recruitment


दोस्तों आरआरबी एनटीपीसी भर्ती, भारतीय रेलवे द्वारा वेकैंसी के अनुसार अक्सर निकाली जाती है। एनटीपीसी(NTPC) का मतलब होता है- NON TECHNICAL POPULAR CATEGORIES । रेलवे द्वारा नॉन-टेक्निकल पदों की वेकैंसी को भरने के लिए इस भर्ती को निकाली जाती है। इस भर्ती के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) और स्नातक (Graduate) दोनों प्रकार की भर्ती होती है। यानी कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक चाहिए और कुछ के लिए इंटरमीडिएट।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी, RRB NTPC Recruitment Full Information in Hindi, rrb ntpc bharti kya hai
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी | RRB NTPC Recruitment Full Information in Hindi

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के सभी पद | RRB NTPC Recruitment all Posts

दोस्तों, जैसा कि आपको पता चल गया होगा कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में दो प्रकार की प्रविष्टि होती है- अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट।


अंडर ग्रेजुएट के सभी पद-  दोस्तों अंडर ग्रेजुएट स्तर में कुल पाँच प्रकार के पदों के लिए भर्ती निकलती है।

  1. जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
  2. एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
  3. जुनियर टाइम कीपर
  4. ट्रेन्स क्लर्क
  5. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
ग्रेजुएट के सभी पद- ग्रेजुएट स्तर पर कुल आठ प्रकार के पदों के लिए भर्ती निकलती है।
  1. ट्रैफिक असिस्टेंट
  2. गुड्स गार्ड
  3. सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
  4. सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
  5. जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट
  6. सीनियर टाइम कीपर
  7. कमर्शियल अपरेंटिस
  8. स्टेशन मास्टर

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की चयन प्रक्रिया | RRB NTPC Recruitment Selection Procedure

सर्वप्रथम आरआरबी एनटीपीसी भर्ती का विज्ञापन विभिन्न रोज़गार समाचार पत्रों, RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिया जाता है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते है, उनको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद रेलवे द्वारा कॉल लैटर जारी किया जाता है। दोस्तों आप चाहें तो किसी भी एक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड से आवेदन कर सकते है। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट प्रथम चरण (1st Stage CBT) और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट द्वितीय चरण (2nd Stage CBT) होता है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के कुछ पदों का टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होता है। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास करते है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्वास्थ परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। अंत में वेकैंसी के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

यह भी पढ़ें:-
एसएससी जीडी कांस्टेबल कैसे बनें
बीएसएफ में कांस्टेबल कैसे बनें

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस बीएससी(नर्सिंग) कोर्स क्या है

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पात्रता | RRB NTPC Recruitment Qualification 


दोस्तों, हम यह जान चुके है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में दो प्रकार से की भर्ती होती है-अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट। हम अब दोनों प्रकार की भर्तीयों के लिए पात्रता के बारें में जानेंगे।

अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए पात्रता
शैक्षणिक योग्यता-



पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक
एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल
जूनियर टाइम कीपर
12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल
ट्रेन्स क्लर्क
12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल


आयु सीमा- अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग(नॉन-क्रीमी लेयर) से संबंधित उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट मिलती है। जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित है, उन्हें अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलती है।

ग्रेजुएट पदों के लिए पात्रता
शैक्षणिक योग्यता-



पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
कमर्शियल अपरेंटिस
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष
स्टेशन मास्टर
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट
गुड्स गार्ड
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष
जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल
सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष
सीनियर टाइम कीपर
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष और कंप्यूटर में अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में कुशल
ट्रैफिक असिस्टेंट
मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष और कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट


आयु सीमा- दोस्तों जो उम्मीदवार ग्रेजुएट के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार जो अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, उनको अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाती है।


तो दोस्तों यह थी रेलवे NTPC भर्ती के विभिन्न पदों के लिए योग्यता। यदि आपके पास ऊपर दी गयी योग्यता है तो आप अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते है।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा | RRB NTPC Recruitment Exam 

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट- आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है। इसमें दो चरण होते है-1st स्टेज CBT और 2nd स्टेज CBT।  1st स्टेज CBT में कुल 100 प्रश्न होते है, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय अवधि मिलता है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होते है। ग़लत उत्तर देने पर ⅓ अंक काट लिए जाते है। जो उम्मीदवार 1st स्टेज CBT में उत्तीर्ण होते है, उनमें से पद के अनुसार वेकैंसी के 20 गुना उम्मीदवारों को 2nd स्टेज CBT के लिए बुलाया जाता है।2nd स्टेज CBT में कुल 120 प्रश्न होते है जिसे हल करने के लिए 90 मिनट की समय अवधि मिलती है। इस प्रश्न पत्र में भी सभी प्रश्न 1 अंक के होते है और ग़लत उत्तर देने पर ⅓ अंक काट लिए जाते है।

टाइपिंग स्किल टेस्ट- दोस्तों कुछ पद जैसे कि एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन्स क्लर्क, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर टाइम कीपर के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होता है, जिसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। टाइपिंग स्किल टेस्ट पद के अनुसार वेकैंसी के 8 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाता है। उम्मीदवार को कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी के 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी के 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:- दोस्तों जो उम्मीदवार 2nd स्टेज CBT परीक्षा और टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट में पास हो जाते है, उन्हें वेकैंसी के डेढ़ गुने उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।

फाइनल मेरिट लिस्ट:- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सभी रेलवे बोर्ड/सेल द्वारा वेकैंसी के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। मेरिट लिस्ट सभी रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड रहती है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है।

दोस्तों, यह रेलवे RRB NTPC भर्ती की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में ज़रूर बताए। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न है तो आप कमेंट में पूछ सकते है। इस जानकारी को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Post a Comment

1 Comments
Post a Comment
To Top