जीवाणु से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Bacteria Related Important Question Answer

Anonymous
0

जीवाणु से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Bacteria Related Important Question Answer


इस आर्टिकल में जीव विज्ञान के जीवाणु (Bacteria) अध्याय से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में जीवाणु प्रश्नोत्तरी से प्रश्न पूछे जाते है। बहुत सी सरकारी नौकरी की परीक्षा में भी जीवाणु के बारे में प्रश्न पूछे जाते जाते है। इस आर्टिकल में जीवाणु से संबंधित जानकारी को मुख्य रूप से प्रतियोगी और बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाया गया है।
जीवाणु से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, जीवाणु प्रश्नोत्तरी, Bacteria Related Important Question Answer
जीवाणु से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Bacteria Related Important Question Answer

प्रश्न- प्रोकैरियोटी किंगडम मोनेरा के सूक्ष्म जीव कौन हैं?
उत्तर- जीवाणु
प्रश्न- किस वैज्ञानिक को 'जीवाण विज्ञान के पिता' की संज्ञा दी जाती है?
उत्तर- एण्टोनवान ल्यूवेनहॉक
प्रश्न- सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने जीवाणुओं का कृत्रिम संवर्धन किया?
उत्तर- रॉबर्ट कोच
प्रश्न- रॉबर्ट कोच को किस वर्ष नोबेल पुरस्कार मिला?
उत्तर- 1905
प्रश्न- द्रव की एक बूंद में कितने जीवाणु समा सकते हैं?
उत्तर- 5 करोड़
प्रश्न- कणकीय बैंगनी रंग से रंगने पर सभी जीवाणु किस रंग के हो जाते हैं?
उत्तर- नीले
प्रश्न- सभी यूबैक्टीरिया कोशिका भित्ति का पदार्थ कैसा होता है?
उत्तर- म्यूरिन/पेप्टीडोग्लाइकान
प्रश्न- जीवाणु को विशिष्ट यूकेरियोटी कोशिकाओं में चिपकने में कौन सहायक है?
उत्तर- लिपोपॉलि सैकेराइड
प्रश्न- जीवाणु प्रायः किस विधि द्वारा जनन करता है?
उत्तर- अलैंगिक द्विखंडन
प्रश्न- किस जीवाणू में लैंगिक जनन जैसी प्रक्रिया होती है?
उत्तर- इस्चीरिया कोली
प्रश्न- डीएनए का एक छोटा भाग क्या कहलाता है?
उत्तर- प्लास्मिड
प्रश्न- कोशिका भित्ति से निकले कोशिका भित्ति के ऊर्ध्व क्या कहलाते हैं?
उत्तर- पिली
प्रश्न- रंग के आधार पर जीवाणु किस रंग के होते हैं?
उत्तर- हरे/बैंगनी
प्रश्न- सिरका बनाने में किस जीवाणु का उपयोग होता है?
उत्तर- माइकोडर्मा एसिटी
प्रश्न- स्ट्रेप्टोमाइसिन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोमाइसीज ग्रीसिअस
प्रश्न- क्लोरोमाइसीटिन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोमाइसीज वैनिजुएला
प्रश्न- ऑरोमाइसिन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोमाइसीज ओरियोफेसिएन्स
प्रश्न- नोवोबायोसीन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोमाइसीज नीवियस
प्रश्न- टैरामाइसीन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोमाइसीज रिमोसस
प्रश्न- नाइस्टेटीन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोमाइसीज नौस
प्रश्न- इरीथ्रोमाइसीन किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- स्ट्रप्टोमाइसीज इरीथ्रम
प्रश्न- टाइरोथ्राइसीन-A किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- बैसीलस ब्रेवीस
प्रश्न- पॉलीमिक्सीन-B किस जीवाणु से प्राप्त होती है?
उत्तर- बैसीलस सबटिलिस
प्रश्न- डिप्थीरिया रोग किस जीवाणु से होता है?
उत्तर- कौरिनी बैक्टिरियम डिप्थीरी
प्रश्न- न्यूमोनिया किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- डिप्लोकोकस न्यूमोनी
प्रश्न- तपेदिक या क्षय रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- माइकोबैक्टिरियम ट्यूबरकुलोसिस
प्रश्न- हैजा रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- विब्रियो कॉलरी
प्रश्न- प्लेग रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- पाश्चुरेला पेस्टिस
प्रश्न- कोढ़ रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- माइकोबैक्टिरियम लेप्री
प्रश्न- टेटनस रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- क्लोस्ट्रिडियम टिटनी
प्रश्न- खाँसी किस जीवाणु द्वारा होती है?
उत्तर- हीमोफिलस पट्रुसिस
प्रश्न- जीवाणु कृत पेचिश किस जीवाणु द्वारा होती है?
उत्तर- शिगेला डिसेन्ट्री
प्रश्न- सूजाक रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- नीसेरिया गोनोरी
प्रश्न- सिफिलिस रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- ट्रैपोनेमा पॉलिडियम
प्रश्न- टायफाइड रोग किस जीवाणु द्वारा होता है?
उत्तर- इबर्थेला टाइफोसा
प्रश्न- चौपाये पशु में होने वाले रोग एंथ्रेक्स कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- बेसीलस ऐंथ्रेसिस
प्रश्न- चौपाये पशु में होने वाले रोग ब्लैक लैग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- क्लोस्ट्रीडियम चेनवी
प्रश्न- बन्दर में होने वाले रोग डीसेंट्री कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- शीगेला डीसेंट्री
प्रश्न- आलू में होने वाला रिंग रोग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- एप्लेनीबेक्टर सेपिडेनियम
प्रश्न- गेहूँ में होने वाला इयर रॉट नामक रोग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- कोरीनिबेक्टीरियम ट्रीट्रीसाय
प्रश्न- सेब तथा नाशपाती में होने वाला फायर ब्लाइट कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- इरवीनिया एनिलोवा
प्रश्न- आलू में होने वाला विल्ट रोग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- स्यूडोमोनास सोलेनेसियरम
प्रश्न- नींबू में होने वाला साइट्रस केन्कर रोग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- जैन्थोमोनास सीट्री
प्रश्न- कपास में होने वाला एन्गुलर लीफ स्पोट रोग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- जैन्थोमोनास मालवेसियरम
प्रश्न- गले में होने वाला रेड स्ट्राइप रोग कारक जीवाणु कौन है?
उत्तर- जैन्थोमोनास रूब्रिलिनियन्स

उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न या सुझाव है तो नीचे 👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top