भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) क्या है, नाविक (जीडी) कैसे बनें | Indian Coast Guard Navik (GD) Kya Hai, Navik (GD) Kaise Bane
नमस्कार दोस्तों, Gyani Guru ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक (जीडी) भर्ती की जानकारी दी गयी है। जैसे कि नाविक जीडी क्या है, नाविक (जीडी) भर्ती की प्रक्रिया, नाविक (जीडी) परीक्षा का सिलेबस, नाविक (जीडी) का वेतन इत्यादि। यदि आप इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे है तो आप सही पेज पर है। दोस्तों इंडियन कोस्ट गार्ड, पैरामिलिट्री फ़ोर्स है जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। प्रत्येक वर्ष दो बार भारतीय तटरक्षक बल द्वारा नाविक (जीडी) की भर्ती निकाली जाती है। आइये जानते है भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) के बारे में पूरी जानकारी-
भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) क्या है, नाविक (जीडी) कैसे बनें | Indian Coast Guard Navik (GD) Kya Hai, Navik (GD) Kaise Bane |
भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) क्या है | What is Indian Coast Guard Navik (GD)
दोस्तों भारतीय तटरक्षक बल में मुख्यतः दो प्रकार की भर्तीयां होती है। एक असिस्टेंट कमांडेंट जो की अधिकारी होते है और दूसरी नाविकों की जो की जवान होते है। नाविक की भर्ती तटरक्षक बल में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तीन प्रकार से होती है। 1. नाविक (डीबी), 10वीं पास के लिए 2. नाविक (जीडी), 12वीं पास के लिए 3. यांत्रिक, डिप्लोमा होल्डर्स के लिए। नाविक पद के लिए महिला उम्मीदवार भर्ती होने की पात्रता नहीं रखती है, महिलाएं सिर्फ असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर ही भर्ती हो सकती है।
जीडी का मतलब होता है General Duty (GD) यानी कि सामान्य कर्तव्य। भारतीय तटरक्षक बल में नाविक (जीडी) को अलग-अलग ब्रांच मिलती है जो की इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, स्टोर, नेविगेशन, सोनार, रडार इत्यादि है।
भारतीय तटरक्षक बल में नाविक (जीडी) भर्ती की पात्रता | Indian Coast Guard Navik (GD) Recruitment Eligibility
शैक्षणिक योग्यता- इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जीडी) के पदों के लिए आवेदक को केंद्र/राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। जो आवेदक अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित है उन्हें कट-ऑफ में 5 प्रतिशत की छूट मिलती है।
आयु सीमा- नाविक (जीडी) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष होना चाहिए। जो उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित है उन्हें अधिकतम आयु में क्रमशः 3 वर्ष तथा 5 वर्ष की छूट मिलती है।
भारतीय तटरक्षक बल में नाविक (जीडी) की चयन प्रक्रिया | Indian Coast Guard Navik (GD) Selection Procedure
इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाती है। नाविक (जीडी) भर्ती के लिए आवेदन आपको आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in से करना है। इसके बाद आवेदन को प्रतिशत के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्टेड आवेदन का e-एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। जिन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जाता है उन्हें जोन-वाइज परीक्षा केंद्र पर जाना होता है। भारतीय तटरक्षक बल में नाविक (जीडी) की चयन प्रक्रिया इस प्रकार होती है-
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक क्षमता परीक्षण
- मेडिकल टेस्ट
यह भी पढ़ें:-
भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) क्या है, नाविक (जीडी) कैसे बनें
भारतीय तटरक्षक नाविक (डीबी) भर्ती क्या है, नाविक (डीबी) कैसे बनें
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक (जीडी) परीक्षा का पैटर्न | Indian Coast Guard Navik (GD) Exam Pattern
दोस्तों नाविक (जीडी) भर्ती परीक्षा लिखित रूप से होती है। प्रश्न पत्र दों भाषाओं में होता है। प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी की बहुविकल्पीय प्रकार के होते है। प्रश्न पत्र में गणित, भौतिक विज्ञान, बेसिक रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, मात्रात्मक योग्यता और तर्क विषयों से प्रश्न पूछें जाते है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली नही है।
भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) परीक्षा पाठ्यक्रम | Indian Coast Guard Navik(GD) Exam Syllabus
इस परीक्षा को पास करने के लिए परीक्षा का सिलेबस जानना बहुत ज़रूरी है। परीक्षा पैटर्न से आपको पता चल गया होगा कि इस परीक्षा में कई विषयों से प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए नाविक जीडी परीक्षा का सिलेबस बहुत ही विशाल है। तो आइए जानते है इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी सिलेबस-
गणित
ज्यामिति, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, सांख्यिकी, वैक्टर, लघुगणक, त्रिकोणमिति, समुच्चय सिद्धान्त, समिश्र संख्या, straight lines and circles, सारणिक, आव्यूह, समाकलन, अवकलन, प्रायिकता, द्विघातीय समीकरण
भौतिक विज्ञान
गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, संचार के सिद्धांत, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन, मापन, ठोस और तरल पदार्थ, Electrostatics, प्रत्यावर्ती धारा, दोलन, ऊष्मा, ऊष्मागतिकी, तरंग, गुरुत्वाकर्षण, चुंबकत्व इत्यादि।
बेसिक रसायन विज्ञान
पदार्थ की संरचना और प्रकृति, परमाणु संरचना, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण, रेडियोधर्मिता, रासायनिक बंधन, और्गॆनिक रसायन, धातु, अधातु, अम्ल, क्षार तथा लवण इत्यादि।
अंग्रेजी
Grammar, Adverb, Direct and Indirect, Adjectives, Vocabulary, Synonyms, Antonyms, English Comprehension, Noun, Tenses, Pronoun, Passive/Active Voice etc.
सामान्य ज्ञान
भारत का इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, वर्तमान घटनाएं, अर्थ शास्त्र, राजधानी, विज्ञान प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व, पुरस्कार, संस्कृति, राजनीति, भारतीय संस्कृति नृत्य और संगीत इत्यादि।
करंट अफेयर्स
भारत तथा विश्व की वर्तमान घटनाएँ, विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास, टेक्नोलॉजी, डिस्कवरी इत्यादि।
मात्रात्मक योग्यता और तर्क
लाभ और हानि, समय और दूरी, ब्याज, समय और कार्य, कोडिंग और डिकोडिंग, अंकगणित श्रृंखला, औसत, अनुपात, प्रतिशत, दिशा बोध, अनुक्रम बनाना, डॉट स्थिति, वर्गीकरण, एलसीएम, एचसीएफ, Figures Classification इत्यादि।
नाविक (जीडी) शारीरिक दक्षता परीक्षा | Navik (GD) Physical Fitness Test
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण हो जाते है उनका PFT होता है। शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी पास करना जरूरी होता है। यदि आप इस परीक्षा में फेल हो जाते है तो आप उसी समय भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे और आपका मेडिकल टेस्ट भी नही होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में निम्नलिखित चरण होते है-
◆ सबसे पहले उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ना होता है। इस दौड़ को 7 मिनट में पूरा करना होता है।
◆ इसके बाद 20 उठक-बैठक करना होता है।
◆ PFT के अंत मे 10 पुश-अप करना होता है।
नाविक (जीडी) मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार उम्मीदवारों का मेडिकल शॉर्ट-लिस्टिंग होता है, जिनका प्री-मेडिकल टेस्ट किया जाता है।
इस टेस्ट में निम्नलिखित मानक होना चाहिए-
ऊँचाई- इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊँचाई 157 सेंटीमीटर होना चाहिए।
छाती का फुलाना- इस टेस्ट में आपको छाती में सांस भरकर फुलाना होता है। छाती का फुलाव कम से कम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए।
वजन- उम्मीदवार का वजन उसकी ऊँचाई के अनुसार होना चाहिए।
कान की सुनने की क्षमता- कान की सुनने की क्षमता (Hearing Ability) सामान्य होनी चाहिए।
दृश्य मानक- जो उम्मीदवार चश्मा पहनते है, वो नाविक जीडी भर्ती के पात्र नहीं है। उम्मीदवारों का दृष्टि मानक बेहतर आँख के लिए 6/6 तथा बदतर आँख के लिए 6/9 होना चाहिए।
शरीर पर टैटू- यहां पर यह जानना आवश्यक है कि जिनके शरीर पर परमानैंट टैटू है उन्हें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अनुमति नही है। फिर भी कुछ उम्मीदवारों को जो जनजातीय समुदाय से है, उन्हें कुछ छूट मिलती है।
नाविक जीडी भर्ती मेरिट लिस्ट- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होता है।
नाविक (जीडी) की सैलेरी और पदोन्नति
नाविक (जीडी) का शुरुआती मूल वेतन रु 21700/- होता है, जो पे-मैट्रिक्स लेवल-3 होता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, गृह किराया भत्ता और अन्य भत्ते मिलते है। नाविक (जीडी) भर्ती द्वारा चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद नाविक रैंक मिलता है। अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन पर प्रोमोशन भी मिलता और प्रधान अधिकारी रैंक तक पदोन्नत होते है। रैंक के अनुसार नाविकों का मूल वेतन इस प्रकार है-
भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जीडी) परीक्षा की तैयारी कैसे करें
दोस्तों यह भी जानना बहुत जरूरी है कि कोस्ट गार्ड नाविक जीडी एग्जाम की तैयारी कैसे करें? इस परीक्षा में प्रश्नों का आधार 12th होता है। हम यहां पर कुछ ऐसे Navik GD Exam Tips शेयर करेंगे जिसकी मदद से आप परीक्षा को क्रैक करने में सफ़ल होंगे। तो आइए जानते नाविक जीडी भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें-
■ नाविक जीडी परीक्षा का सिलेबस बहुत ही ज़्यादा है। आपको परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से जानना है और सभी विषयों का टाइम टेबल बना लीजिए। टाइम टेबल को जरूर फॉलो करें।
■ गणित की तैयारी के लिए 12वीं कक्षा की गणित की किताब से करें। सभी अध्यायों के प्रश्नों को हल करें और गणितीय सूत्रों व ट्रिक्स का नोट्स बना लें।
■ इसी प्रकार आप 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी की किताब से तैयारी करें। पढ़ाई करते समय नोट्स जरूर बनाएं जिससे कि परीक्षा से पहले रिवीजन करने में आसानी रहती है।
■ सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए आप न्यूज़पेपर, यूट्यूब वीडियो और सामान्य ज्ञान की बुक्स की मदद लें। सामान्य ज्ञान की तैयारी भी सिलेबस के अनुसार करें।
■ करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए करंट अफेयर्स की साप्ताहिक या मासिक मैगज़ीन की मदद लें और महत्वपूर्ण जानकारियों का नोट्स बना लें।
■ मात्रात्मक योग्यता और रीजनिंग पर आपको ज़्यादा ध्यान देना है क्योंकि इस विषय को आपने 12वीं तक किसी भी कक्षा में नहीं पढ़ा होगा। यह विषय आपके लिए बिल्कुल नया है। इसलिए पहले आसान अध्याय से शुरुआत करें।
■ बहुत से कोचिंग सेंटर है जो नाविक जीडी परीक्षा की तैयारी कराते है, आप कोचिंग सेंटरों की मदद ले सकते है।
■ अंत मे हम यही कहेंगे कि आपकी काबिलियत को आपसे अच्छा कोई नही पहचान सकता। अपने आप को समझे, अपनी तैयारी की प्लानिंग करें, और आत्मविश्वास को बनाएं रखें।
यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न या सुझाव है तो नीचे 👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। जय हिंद!
Tags: इंडियन कोस्ट गार्ड सिलेबस इन हिंदी, कोस्ट गार्ड जॉब्स, इंडियन कोस्ट गार्ड सैलरी, इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक सिलेबस