तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Wave Related Important Question Answer in Hindi

Anonymous
0

तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Wave Related Important Question Answer in Hindi

इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के तरंग (Wave) अध्याय से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो, यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। इसमें तरंग से संबंधित जानकारी को One Liner के प्रारूप में दिया गया है, जिससे आपको समझने और याद करने में आसानी होगी। यह लेख विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं आईएएस, PSC, एसएससी, एयरफ़ोर्स, नेवी, पुलिस, जूनियर इंजीनियर, रेलवे इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण है। इन परीक्षाओं में सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते है। तरंग अध्याय, सामान्य विज्ञान का ही एक टॉपिक है। इस आर्टिकल में वहीं प्रश्न दिए गए है अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जाते है, इसलिए ध्यान से इसे पढ़े।

तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, Wave Related Important Question Answer
तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Wave Related Important Question Answer in Hindi


प्रश्न- तरंगों को मुख्यतः किन दो भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर- यांत्रिक, अयांत्रिक
प्रश्न- यांत्रिक तरंगों के कौन-से दो प्रमुख प्रकार हैं?
उत्तर- अनुप्रस्थ, अनुदैर्ध्य
प्रश्न- अनुप्रस्थ तरंगें किन रूपों में संचरित होती हैं?
उत्तर- शृंग व गर्त
प्रश्न- जिस माध्यम के कण तरंग के संजारक के अनुरेखीय गति करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर- अनुदैर्ध्य तरंगें
प्रश्न- अनुदैर्ध्य तरंगें किस रूप में संचरित होती हैं?
उत्तर- संपीडन, विरलन
प्रश्न- भूकम्प तरंगें तथा स्प्रिंग में उत्पन्न तरंगें कौन-सी होती हैं?
उत्तर- अनुदैर्ध्य तरंगें
प्रश्न- माध्यम का कंपन करता हुआ कोई कण एक कंपन पूरा करने में जितना समय लेता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- आवर्तकाल
प्रश्न- माध्यम स्थिति के दोनों ओर कंपन या दोलन करने वाले माध्यम के अधिकतम विस्थापन को उसका क्या कहते हैं?
उत्तर- आयाम
प्रश्न- माध्यम के किसी कण द्वारा एक सेकेंड में किए गए कंपनों की संख्या उस तरंग की क्या कहलाती है?
उत्तर- आवृत्ति
प्रश्न- आवर्तकाल में तरंग द्वारा तय की गई दूरी क्या कहलाती है?
उत्तर- तरंगदैर्घ्य
प्रश्न- माध्यम के कण द्वारा एक सेकेंड में तय की गई दूरी को क्या कहते हैं?
उत्तर- तरंग वेग
प्रश्न- वस्तु के एक बार कंपित करके छोड़ देने पर उसके द्वारा किए स्वतः कंपन को क्या कहते हैं?
उत्तर- स्वतंत्र कंपन
प्रश्न- सरल लोलक तथा स्वर द्विशुल का कैसा कंपन है?
उत्तर- स्वतंत्र कंपन
प्रश्न- तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत किस प्रक्रिया की व्याख्या करता है?
उत्तर- व्यतिकरण
प्रश्न- किसी दृढ परिसीमा से ध्वनि तरंगों के परावर्तन का दैनिक उदाहरण कौन-सा है?
उत्तर- प्रतिध्वनि की परिघटना
प्रश्न- आपतित व अपवर्तित तरंगें परावर्तन के किस नियम का पालन करती है?
उत्तर- स्नैल नियम
प्रश्न- आपतित व परावर्तित तरंगें किन नियमों का पालन करती है?
उत्तर- परावर्तन के ज्यामितीय नियम
प्रश्न- यांत्रिक तरंगों के संचरण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?
उत्तर- एक माध्यम
प्रश्न- कौन-सी तरंगें निर्वात में भी संचरित हो सकती हैं?
उत्तर- विद्युत चुंबकीय तरंगे
प्रश्न- विद्युत चुंबकीय तरंगों की चाल प्रति सेकेंड कितनी होती है?
उत्तर- तीन लाख किमी
प्रश्न- किन किरणों में अत्यधिक ऊर्जा के कारण वे लोहे की चादरों को पार कर जाती हैं?
उत्तर- गामा किरणें
प्रश्न- एक्स किरणों की खोज किसने की थी?
उत्तर- रौटजन
प्रश्न- पराबैंगनी विकिरण की खोज किसने की थी?
उत्तर- रिटर
प्रश्न- दृश्य विकिरण की खोज किसने की थी?
उत्तर- न्यूटन
प्रश्न- अवरक्त किरणों की खोज किसने की थी?
उत्तर- विलियम हर्शेल
प्रश्न- किन किरणों का उपयोग युद्धकाल में दूर-दूर तक सिग्नल भेजने, अस्पतालों में रोगियों की सिकाई करने, कुहरे में फोटोग्राफी करने में किया जाता है?
उत्तर- अवरक्त किरणे
प्रश्न- लघु रेडियो तरंगों की खोज किसने की थी?
उत्तर- विलियम हर्ट्ज
प्रश्न- वायरलैस या दीर्घ रेडियो तरंगों की खोज किसने की थी?
उत्तर- मार्कोनी

यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top