पाचन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर | Digestive System Related Question Answer

Anonymous
4

पाचन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर | Digestive System Related Question Answer


इस आर्टिकल में पाचन तंत्र (Digestive System) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गये है तो अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। पाचन तंत्र प्रश्नोत्तरी को One Liner प्रारूप में दिया गया है। स्टूडेंट्स के लिए पाचन तंत्र संबंधित जानकारी के बारे में जानना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि यह जीव विज्ञान का बहुत ही महत्वपूर्ण अध्याय है।

पाचन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर, पाचन तंत्र संबंधित जानकारी, Digestive System Related Question Answer
पाचन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर | Digestive System Related Question Answer

प्रश्न- पाचन क्रिया किस अंग में होती है?
उत्तर- आहार नाल
प्रश्न- भोजन का पाचन किस अंग में लगभग पूर्ण हो जाता है?
उत्तर- छुद्रांत्र
प्रश्न- मुंह से ग्रसनी के आरंभ तक का भाग क्या कहलाता है?
उत्तर- मुखगुहा
प्रश्न- मुखगुहा में आया हुआ खाद्य कृन्तक एवं चर्वणक दाँतों के बीच किस स्थान पर एकत्रित हो जाता है?
उत्तर- दंतावकाश
प्रश्न- शरीर के किस अंग में भोजन अस्थायी रूप से जमा हो जाता है?
उत्तर- आमाशय
प्रश्न- आमाशय से भोजन कहाँ जाता है?
उत्तर- छोटी आँत
प्रश्न- आमाशय में भोजन का पाचन किस रस के द्वारा होता है?
उत्तर- जठर रस
प्रश्न- क्षुद्रांत्र या छोटी आंत के प्रथम लगभग 25 सेमी लंबे अर्धचंद्र रूपी भाग को क्या कहते है?
उत्तर- पक्वाशय/ग्रहणी
प्रश्न- कार्डियक, पंडिक, पाइलोरिक नाम किससे संबद्ध हैं?
उत्तर- जठर ग्रंथियाँ
प्रश्न- छोटी आँत का ऊपरी भाग क्या कहलाता है?
उत्तर- जेजूनम/मध्यांत्र
प्रश्न- ग्रहणी में कौन-से दो मुख्य पाचक रस आकर मिलते हैं?
उत्तर- पित्त तथा अग्नाशय
प्रश्न- शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि कौन-सी है?
उत्तर- यकृत/जिगर
प्रश्न- यकृत के दो खंड क्या कहलाते हैं?
उत्तर- कौडेर तथा क्वाड्रेट
प्रश्न- शरीर की सबसे बड़ी रसायन फैक्टरी कौन-सी है?
उत्तर- यकृत
प्रश्न- खाद्य पदार्थों के विसरित होकर रुधिर में पहुंचने की क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर- अवशोषण
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में स्टार्च का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- माल्टोस एवं डेक्सट्रीन
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में प्रोटीन का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- पेप्टोन्स एवं प्रोटीओसेस
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में दूध के प्रोटीन केसीन का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- पराकेसीन
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में वसा का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- इमल्सिफिकेशन
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में प्रोटीन का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- पोलीपेप्टाइड अणु
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में मांड एवं जटिल शर्करा अणु का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- डाइसैकेराइड्स
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में प्रोटीन के पोलीपेप्टाइड का अंतिम उत्पाद क्या बन जाता है?
उत्तर- एमीनो अम्ल
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में ट्रिप्सिनोजन का अंतिम उत्पाद क्या है?
उत्तर- ट्रिप्सिन
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में पोली, ट्राइपेप्टाइड्स का अंतिम उत्पाद कौन-सा है?
उत्तर- एमीनो अम्ल
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में डाइसैकेराइड सुक्रोस का अंतिम उत्पाद कौन-सा है?
उत्तर- ग्लूकोस
प्रश्न- पाचन की प्रक्रिया में लैक्टोस का अंतिम उत्पाद कौन-सा है?
उत्तर- ग्लूकोस व गैलेक्टोस
प्रश्न- एन्जाइम का एक अणु कितनी क्रियाओं को नियंत्रित कर सकता है?
उत्तर- 10 हजार से 10 लाख
प्रश्न- निष्क्रिय अवस्था में एन्जाइम क्या कहलाते हैं?
उत्तर- प्रोएन्जाइम
प्रश्न- पेप्सिन एन्जाइम केवल किसे पचाता है?
उत्तर- प्रोटीन
प्रश्न- अनुपयुक्त भोजन ग्रहण करने से स्वास्थ्य की हानि क्या कहलाती है?
उत्तर- कुपोषण
प्रश्न- वसा के अधिक अंतर्ग्रहण से क्या प्रतिक्रिया होती है?
उत्तर- अति कॉलेस्टेरोलेमिया
प्रश्न- अधिक कैलोरी के अंतर्ग्रहण से क्या प्रतिक्रिया होती है?
उत्तर- मोटापा
प्रश्न- वसा तथा खनिजों में विलेय विटामिनों का अत्यधिक अंतर्ग्रहण क्या कहलाता है?
उत्तर- अविषालुता
प्रश्न- माता के दूध के अभाव में एक साल से कम आयु के शिशु में कौन सा रोग हो जाता है?
उत्तर- मेरास्मस
प्रश्न- क्वाशियोरकर रोग अधिकांशतया कितनी आयु तक के शिशुओं में होता है?
उत्तर- 5 वर्ष
प्रश्न- आहार में आयरन की कमी के कारण कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- रक्ताल्पता (एनीमिया)
प्रश्न- शरीर मे पोटैशियम की कमी के कारण कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- हाइपोकेलेमिया
प्रश्न- अत्यधिक मतली व डायरिया के कारण शरीर में सोडियम की हानि के कारण कौन-सा रोग हो जाता है
उत्तर- हाइपोनेट्रीमिया 
प्रश्न- शरीर में आयोडीन की कमी के कारण कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- घेंघा रोग

उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास पाचन तंत्र से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे कमेंट बॉक्स👇में पूछ सकते है।

Post a Comment

4 Comments
  1. ऐसा कोनसी अंग है जिसमे पाचन नही होता है

    ReplyDelete
    Replies
    1. नमस्कार सर्,
      कही आप यह प्रश्न तो नही पूछना चाहते।
      ऐसा कौन सा अंग है जिसमे पानी नही होता है?

      Delete
  2. शानदार आर्टिक्ल, Keep it up!

    ReplyDelete
Post a Comment
To Top