पोषण से संबंधित प्रश्न उत्तर | Nutrition Related Question Answer

Anonymous
0

पोषण से संबंधित प्रश्न उत्तर | Nutrition Related Question Answer

इस आर्टिकल में पोषण (Nutrition) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गये है। पोषण के प्रश्न बहुत से प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। पोषण से संबंधित जानकारी का यह लेख बहुत ही उपयोगी है। इसमें पोषण प्रश्नोत्तरी को One Liner प्रारूप में दिया गया है, जिससे कि पढ़ने और याद करने में आसानी रहेगी। सामान्य विज्ञान विषय की परीक्षा में पोषण से जरूर प्रश्न पूछे जाते है।

पोषण से संबंधित प्रश्न उत्तर, पोषण प्रश्नोत्तरी , Nutrition Related Question Answer, Nutrition question answer
पोषण से संबंधित प्रश्न उत्तर | Nutrition Related Question Answer

प्रश्न- जंतुओं में जल की उपस्थिति कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर- 60%
प्रश्न- पौधों में जल की उपस्थिति कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर- 90%
प्रश्न- प्राणियों के भोजन में ऊर्जा प्रदान करने वाले प्रमुख पदार्थ कौन हैं?
उत्तर- कार्बोहाइड्रेट्स
प्रश्न- शरीर में पहुंचे सभी कार्बोहाइड्रेट सर्वप्रथम किस में जल अपघटित होते हैं?
उत्तर- ग्लूकोस
प्रश्न- किसके जल अपघटन से ग्लूकोस व फ्रक्टोस बनते हैं?
उत्तर- डाइसैकेराइड्स
प्रश्न- पोलीसैकेराइड्स का प्रमुख उदाहरण कौन-सा है?
उत्तर- इनुलीन
प्रश्न- RNA व DNA के घटक कौन होते हैं
उत्तर- कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न- किनके जल अपघटन से ग्लिसरॉल एवं वसा अम्ल बनते हैं?
उत्तर- वसाएँ
प्रश्न- वसा अम्लों का संश्लेषण कहाँ होता है?
उत्तर- कोशिका व माइटोकॉन्ड्रिया
प्रश्न- वसा अणु अन्य किस नाम से जाने जाते है?
उत्तर- ट्राइग्लिसराइस
प्रश्न- प्रोटीन का निर्माण किससे होता है?
उत्तर- एमीनो एसिड
प्रश्न- जीवों में पाए जाने वाले प्रमुख एमीनो एसिड कौन से है?
उत्तर- एलेनाइन, लाइसिन, वेनील, ट्रायोसीन
प्रश्न- इन्सुलिन, मायोसीन, पेप्सिन, फाइजिन, ग्लोब्यूलिन, एल्यूमिन, केसीन, लेग्युमिन क्या है?
उत्तर- प्रोटीन
प्रश्न- हरे पादपों का मैग्नीशियम युक्त एक महत्वपूर्ण प्रोटीन कौन-सा है?
उत्तर- क्लोरोफिल
प्रश्न- खनिज लवण किसका विनियमन करते हैं?
उत्तर- उपापचय

पौधों में पोषण | Nutrition in plants


प्रश्न- पोषण विधि के आधार पर पौधे किन दो प्रकार के होते हैं?
उत्तर- स्वपोषित, परपोषित
प्रश्न- नाइट्रोसोमोनास तथा नाइट्रोसोकोकस किससे संबद्ध हैं?
उत्तर- रसायन-संश्लेषण
प्रश्न- भोजन के स्रोतों के आधार पर परपोषित पौधों के कौन से प्रकार हैं?
उत्तर- परजीवी, मृतजीवी, सहजीवी
प्रश्न- जीवाणु, कवक, अमरबेल किस प्रकार के पौधे हैं?
उत्तर- परजीवी
प्रश्न- घटपर्णी/नेपेन्थीज, ब्लेडरवर्ट/यूट्टीकुलेरिया, बटरवर्ट/पिंग्युइकुला, ड्रोसेरा/सन्ड्यू, वीनस फ्लाईट्रेप/डायोनिया किस प्रकार के पौधे है?
उत्तर- कीटभक्षी
प्रश्न- किस क्रिया द्वारा पृथ्वी पर जीवन निर्भर है?
उत्तर- प्रकाश-संश्लेषण
प्रश्न- प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा के रूप में बंधित करने की विधि कौन-सी है?
उत्तर- प्रकाश-संश्लेषण
प्रश्न- सन् 1577-1644 में किस वैज्ञानिक ने यह सिद्ध किया कि पौधे मिट्टी से केवल जल सोखकर अपनी वृद्धि करते हैं?
उत्तर- वॉन हेलमोण्ट
प्रश्न- सन् 1772 में किस वैज्ञानिक ने यह सिद्ध किया कि हरे पौधे अशुद्ध वायु को पुनः शुद्ध कर देते हैं?
उत्तर- जोसेफ प्रीस्टले
प्रश्न- सन् 1979 में किस वैज्ञानिक ने बताया कि प्रीस्टले के प्रयोग के अनुसार पौधे केवल सूर्य के प्रकाश में ही वायु को शुद्ध करते हैं?
उत्तर- जॉन इन्जर हाउस
प्रश्न- सन् 1845 में किस वैज्ञानिक ने बताया कि प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में मण्ड के कण पत्तियों के क्लोरोप्लास्ट में बनते हैं?
उत्तर- रॉबर्ट मायर
प्रश्न- कौन-से विषैले पदार्थ से पौधों की मृत्यु हो जाती है?
उत्तर- फार्मल्डिहाइड
प्रश्न- प्रकाश-प्रतिक्रिया हरित कणकों के किस भाग में होती है?
उत्तर- ग्रेना
प्रश्न- डॉ. मेलविन कैल्विन, बेन्सन तथा उनके साथियों ने किसकी खोज की?
उत्तर- कैल्धिन चक्र
प्रश्न- जिन पौधों में अप्रकाशीय प्रतिक्रिया में कार्बन का योगीकरण केल्विन चक्र द्वारा होता है, वे किस प्रकार के होते हैं?
उत्तर- C3
प्रश्न- स्वपोषी जीव किन दो प्रकार के होते हैं?
उत्तर- प्रकाश व रसायन संश्लेषी
प्रश्न- स्वपोषी पौधे कौन-से हैं?
उत्तर- हरे पादप, यूग्लीना
प्रश्न- रसायन संश्लेषी पौधे कौन-से हैं?
उत्तर-गंधक बैक्टीरिया
पौधों के लिए आवश्यक तत्व

प्रश्न- पौधों में कार्बन की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 45%
प्रश्न- पौधों में ऑक्सीजन की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 43%
प्रश्न- पौधों में नाइट्रोजन की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 1%-3%
प्रश्न- पौधों में सल्फर की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.05% - 1.5%
प्रश्न- पौधों में फॉस्फोरस की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.5% -1.0%
प्रश्न- पौधों में कैल्शियम की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 1%-3.5%
प्रश्न- पौधों में पोटेशियम की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.3%-6.0%
प्रश्न- पौधों में मैग्नीशियम की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.5%-8.7%
प्रश्न- पौधों में आयरन की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.001%-0.15%
प्रश्न- पौधों में मैंगनीज की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.0005%-0.15%
प्रश्न- पौधों में बोरॉन की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.0002%-0.00075%
प्रश्न- पौधों में कॉपर की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.0002% -0.00075%
प्रश्न- पौधों में जिंक की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.0003%-0.15%
प्रश्न- पौधों में मोलिब्डिनम की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.0002%
प्रश्न- पौधों में क्लोरीन की कितनी मात्रा आवश्यक है?
उत्तर- 0.01%-0.03%
प्रश्न- किन तत्वों की न्यूनता के कारण पौधों की सामान्य वृद्धि रुक जाती है?
उत्तर- कार्बन, ऑक्सीजन
प्रश्न- किस तत्वों की न्यूनता के कारण पौधे बौने तथा पर्ण हरितहीन होते है?
उत्तर- नाइट्रोजन
प्रश्न- किन तत्वों की न्यूनता के कारण पौधों में पर्ण हरितहीनता हो जाती है?
उत्तर- सल्फर, मैग्नीशयम, आयरन, मैंगनीज
प्रश्न- किन तत्वों की न्यूनता के कारण पौधों की वृद्धि रुक सी जाती है और पत्तियां गहरे रंग की हो जाती हैं?
उत्तर- फॉस्फोरस, कैल्शियम
प्रश्न- किस तत्व की न्यूनता के कारण पौधे बौने, प्रोटीन संश्लेषण रुक जाना, पत्तियाँ मुरझाकर पीली पड़ना लक्षण युक्त हो जाते हैं?
उत्तर- पोटेशियम
प्रश्न- किस तत्व की न्यूनता के कारण पौधों की जड़ों के अग्रक नष्ट होकर शाखाओं की वृद्धि रुक जाती है?
उत्तर- बोरॉन
प्रश्न- किस तत्व की न्यूनता के कारण क्लोरोफिल के निर्माण में बाधा और साइट्रस कुल के पौधों में पश्चमारी रोग हो जाता है?
उत्तर- कॉपर
प्रश्न- किस तत्व की न्यूनता के कारण पौधों के कायिक भाग ठीक प्रकार से वृद्धि नहीं कर पाते, पत्तियाँ विकृत हो जाती हैं?
उत्तर- जिंक
प्रश्न- किन तत्वों की न्यूनता के कारण पत्तियों में क्लोरोसिस व ऊतकक्षय नामक रोग हो जाते हैं?
उत्तर- मोलिब्डेनम, क्लोरीन

जन्तुओं में पोषण | Nutrition in Animals


प्रश्न- अमीबा में मुख नहीं होता, भोजन को पकड़ने में कौन सहायता पहुंचाते हैं?
उत्तर- पादाभ
प्रश्न- अविलेय भोजन को विलेय रूप में कौन-सी क्रिया परिवर्तित करती है?
उत्तर- पाचन
प्रश्न- वे पदार्थ जो जीवों में विभिन्न प्रकार के जैविक कार्यों के संचालन एवं संपादन के लिए आवश्यक होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- पोषक पदार्थ (Nutrients)
प्रश्न- वे पोषक पदार्थ क्या कहलाते हैं जो शरीर की विभिन्न उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं?
उत्तर- उपापचयी नियंत्रक (विटामिन्स, लवण, जल)
प्रश्न- वे पोषक पदार्थ क्या कहलाते हैं जो शरीर की वृद्धि एवं शरीर की टूट-फूट की मरम्मत करते हैं?
उत्तर- वृद्धि तथा निर्माण पदार्थ (प्रोटीन)
प्रश्न- दूसरे प्रकार का एक वृहत् अणु जो किसी भी जीव ऊतक के आत अविलेय अंश में मिलता है, उसे क्या कहते है?
उत्तर- न्यूक्लिक अम्ल

कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न- कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के 1:2:1 के अनुपात से मिलकर बने पदार्थ क्या कहलाते हैं?
उत्तर- कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न- 1 ग्राम ग्लूकोज के पूर्ण ऑक्सीकरण से कितने किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है?
4.2 KCal
प्रश्न- कार्बोहाइड्रेट कितने प्रकार के होते हैं?
तीन (मोनो, डाइ व पॉली सैकेराइड्स)
प्रश्न- कार्बोहाइड्रेट के मुख्य कार्य क्या हैं?
शरीर की ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करना व न्यूक्लिक अम्लों का निर्माण करना आदि
प्रश्न- कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत क्या हैं?
गेहूं, चावल, मक्का, बाजरा, आलू, शकरकंद, शलजम आदि

प्रोटीन
प्रश्न- प्रोटीन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
उत्तर- जे. बीलियस ने
प्रश्न- मानव शरीर का लगभग कितने प्रतिशत भाग प्रोटीन से निर्मित होता है?
उत्तर- 15% भाग
प्रश्न- सभी प्रोटीन में कौन-सा तत्व पाया जाता है?
उत्तर- नाइट्रोजन
प्रश्न- शरीर की मरम्मत के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर- प्रोटीन
प्रश्न- वे प्रोटीन्स जो केवल अमीनो अम्लों के बने होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- सरल प्रोटीन (जैसे- एल्ब्यूमिन, हिस्टोन आदि)
प्रश्न- वे प्रोटीन जिनके अणुओं के साथ समूह भी जुड़े रहते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- संयुग्मी प्रोटीन (जैसे- क्रोमो प्रोटीन, ग्लाइको प्रोटीन आदि)
प्रश्न- वे प्रोटीन जो प्राकृतिक प्रोटीन के जलीय अपघटन से बनते हैं, क्या कहलाते है?
उत्तर- व्युत्पन्न प्रोटीन (जैसे-पेप्टोन, पेप्टाइड आदि)
प्रश्न- प्रोटीन के महत्त्वपूर्ण कार्य क्या है?
उत्तर- कोशिकाओं, जीवद्रव्य एवं ऊतकों का निर्माण, संवहन में सहायक, आनुवंशिकी लक्षणों के विकास का नियंत्रण आदि
प्रश्न- बच्चों में प्रोटीन की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- क्वाशियोरकर
प्रश्न- किस रोग में बच्चों की मांसपेशियाँ ढीली हो जाती हैं?
उत्तर- मरास्मस रोग में

वसा
प्रश्न- वसा किसका मिश्रण है?
उत्तर- ग्लिसरॉल एवं वसीय अम्ल का
प्रश्न- वसा यदि 20°C ताप पर द्रव अवस्था में हो, तो वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर- तेल
प्रश्न- असंतृप्त वसा अम्ल किसमें पाया जाता है?
उत्तर- मछली के तेल एवं वनस्पति तेल में
प्रश्न- संतृप्त तेल के उदाहरण क्या हैं?
नारियल एवं ताड़ का तेल (Palm Oil)
प्रश्न- 1 ग्राम वसा से कितने किलो कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर- 9.3 किलो कैलोरी
प्रश्न- सामान्यतः एक वयस्क व्यक्ति को कितने प्रतिशत कर्जा वसा से प्राप्त होनी चाहिए?
उत्तर- 20-30%
प्रश्न- वसा के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर- शरीर को ऊर्जा प्रदान करना, चोट से बचाना, खाद्य पदार्थों में स्वाद उत्पन्न करना आदि
प्रश्न- वसा की कमी से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- त्वचा रूखी, वजन में कमी एवं शरीर का विकास रुक जाता है
प्रश्न- वसा की अधिकता के कारण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- शरीर स्थूल हो जाता है, हदय की बीमारी एवं रक्तचाप बढ़ जाता है
विटामिन
प्रश्न- अभी तक ज्ञात विटामिन की संख्या कितनी है?
उत्तर- 20
प्रश्न- मनुष्य के लिए कितने प्रकार के विटामिन महत्वपूर्ण है?
उत्तर- 12
प्रश्न- यकृत, मक्खन, क्रीम तथा अंडों के पीतक से कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
उत्तर- विटामिन 'ए'
प्रश्न- विटामिन 'ए' की कमी के कारण मनुष्य में कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- रतौंधी
प्रश्न- कौन-सा विटामिन कैल्शियम-फॉस्फोरस के उपापचय का नियमन करता है?
उत्तर- विटामिन 'डी'
प्रश्न- विटामिन D का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर- कैल्सिफेरॉल
प्रश्न- विटामिन D की कमी से होने वाले रोग कौन-से हैं?
उत्तर- रिकेट्स (बच्चों में), आस्टियोमलेशिया (वयस्क में)
प्रश्न- शाकाहारी जंतुओं में त्वचा सूर्य के प्रकाश में किससे विटामिन 'डी' का संश्लेषण करती है?
उत्तर- एर्गोस्टेरॉल
प्रश्न- किशोरियों में विटामिन 'डी' की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- ऑस्टियोमलेशिया
प्रश्न- किन मछलियों के लीवर ऑयल में विटामिन 'डी' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
उत्तर- साल्मन, कॉड, हैलिबट
प्रश्न- वनस्पति तेल जैसे बिनौला, सोयाबीन तथा सलाद व अल्फाल्फा की पतियों से कौन-सा विटामिन प्रचुरता से प्राप्त होता है?
उत्तर- विटामिन 'ई'
प्रश्न- विटामिन 'के' प्राप्ति के प्रमुख स्रोत कौन-से हैं?
उत्तर- पालक, टमाटर, बथुआ, अंडा, पनीर
प्रश्न- किस विटामिन का प्रमुख कार्य रुधिर का थक्का जमने में मदद करता है?
उत्तर- विटामिन 'के'
प्रश्न- विटामिन 'के' की कमी से कौन-से रोग हो जाते हैं?
उत्तर- दस्त, पेचिश
प्रश्न- कौन-से विटामिन वसा में अघुलनशील तथा पानी में घुलनशील होते हैं?
उत्तर- बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन 'सी'
प्रश्न- विटामिन 'बी' कॉम्प्लेक्स कितने विटामिनों का समूह होता है?
उत्तर- ग्यारह
प्रश्न- कौन-सा विटामिन बीजों, बिना छिलका उतरे धान्यों, जई, सेम, संतरे के रस, टमाटर, दूध व अंडे में प्रचुर मात्रा में मिलता है?
उत्तर- विटामिन बी
प्रश्न- किस विटामिन की कमी से रक्त व ऊतकों में पाइरुविक अम्ल एकत्रित होने पर बेरी-बेरी रोग हो जाता है?
उत्तर- विटामिन 'बी'
प्रश्न- किस विटामिन की कमी से ग्लोसिट्रीस, जीभ में सूजन व सीबोरीक डर्मेटाइटिस रोग होता है?
उत्तर- विटामिन 'बी'
प्रश्न- किस विटामिन की कमी से शरीर की सामान्य वृद्धि रुक जाती है तथा बाल सफेद होने लगते हैं?
उत्तर- विटामिन 'बी'
प्रश्न- विटामिन B5 को अन्य किस नाम से जानते हैं?
उत्तर- नियासिन
प्रश्न- विटामिन B5 की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- पैलेया
प्रश्न- पाइरिडॉक्सीन या पाइरिडॉक्सीमिन या पाइरिडॉक्सल रूप में कौन-सा विटामिन मिलता है?
उत्तर- विटामिन B6
प्रश्न- विटामिन B6 के प्राप्ति के स्रोत कौन-से हैं?
उत्तर- दूध, फल, दाल, सब्जी
प्रश्न- साइनोकोबालामिन कौन-सा विटामिन कहलाता है?
उत्तर- विटामिन B12
प्रश्न- विटामिन B12 के प्राप्ति के स्रोत कौन-से हैं?
उत्तर- गाय का दूध, लीवर
प्रश्न- किस विटामिन की कमी से रक्ताल्पता नामक रोग हो जाता है?
उत्तर- फॉलिक एसिड
प्रश्न- बॉयोटिन का प्राप्ति स्रोत कौन-सा है?
उत्तर- अंडे की सफेदी
प्रश्न- किसकी कमी से आँखों की ज्योति पर प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आइनोसिटॉल
प्रश्न- किसकी कमी से लीवर सिरोसिस रोग हो जाता है?
उत्तर- कोलिन
प्रश्न- किस विटामिन को एस्कॉर्बिक ऐसिड भी कहा जाता है?
उत्तर- विटामिन सी
प्रश्न- विटामिन K का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर- फिलोक्विनोन
प्रश्न- विटामिन K के मुख्य स्रोत क्या हैं?
उत्तर- टमाटर, हरी सब्जियाँ, आँतों में भी उत्पन्न
प्रश्न- न्यूक्लिक अम्ल के प्रमुख कार्य क्या हैं?
उत्तर- आनुवंशिकी गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाना, एंजाइम के निर्माण एवं प्रोटीन संश्लेषण का नियंत्रण करना, क्रोमेटिन जाल का निर्माण करना

खनिज
प्रश्न- खनिज का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर- शरीर की उपापचयी क्रियाओं को नियंत्रित करना
प्रश्न- वह पोषण जिससे जीव के लिए सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों, क्या कहलाता है?
उत्तर- संतुलित पोषण
प्रश्न- खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- सोडियम बेंजोएट का
प्रश्न- शरीर के भार का कितने प्रतिशत जल है?
उत्तर- 65-75%
प्रश्न- जल के प्रमुख कार्य क्या हैं?
उत्तर- शरीर के ताप को स्वेदन तथा वाष्पन द्वारा नियंत्रित करना
प्रश्न- शरीर के अपशिष्ट पदार्थों के उत्सर्जन का महत्त्वपूर्ण माध्यम क्या है?
उत्तर- जल

उम्मीद है पोषण संबंधित जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top