मानव रोग से संबंधित प्रश्न उत्तर | Human Disease Related Question Answer

Anonymous
0

मानव रोग से संबंधित प्रश्न उत्तर | Human Disease Related Question Answer


इस आर्टिकल में मानव रोग (Human Disease) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिये गए है। मानव रोग से संबंधित जानकारी का जानना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बहुत से परीक्षाओं में मानव रोग के प्रश्न पूछे जाते है। मानव रोग प्रश्नोत्तरी को One Liner प्रारूप में दिया गया है जिससे कि आपको पढ़ने और याद करने में आसानी रहेगी।

मानव रोग से संबंधित प्रश्न उत्तर, मानव रोग से संबंधित जानकारी,  मानव रोग प्रश्नोत्तरी, Human Disease Related Question Answer
मानव रोग से संबंधित प्रश्न उत्तर | Human Disease Related Question Answer

प्रश्न- प्लाज्मोडियम किस रोग का कारक है?
उत्तर- मलेरिया
प्रश्न- मलेरिया रोग किस मच्छर के काटने से संक्रमित होता है?
उत्तर- मादा एनाफिलीज
प्रश्न- मलेरिया रोग के उपचार हेतु कौन सी औषधि लाभदायक है?
उत्तर- क्लोरोक्विन, ऐरेबिन
प्रश्न- एंटीअमीबा हिस्टोलिटिका किस रोग का कारक है?
उत्तर- अमीबायसिस
प्रश्न- अमीबायसिस रोग किस शरीरांग को प्रभावित करता है?
उत्तर- बड़ी आंत
प्रश्न- एमेटिन, डिओडोक्वीन, टेट्रासाइक्लिन औषधि का प्रयोग किस रोग में लाभदायक है?
उत्तर- अमीबायसिस
प्रश्न- ट्रिपेनोसोमा ब्रुसी किस रोग का कारक है?
उत्तर- निद्रा रोग
प्रश्न- निद्रा रोग में कौन-सा शरीरांग प्रभावित होता है?
उत्तर- लिम्फ नोड
प्रश्न- निद्रा रोग किस मक्खी के काटने से संक्रमित होता है?
उत्तर- सीसी
प्रश्न- सुरामिन, पैण्टामिडिन औषधि का प्रयोग किस रोग में किया जाता है?
उत्तर- निद्रा रोग
प्रश्न- कालाजार रोगकारक कौन है?
उत्तर- लिसमानिया
प्रश्न- कालाजार रोग किसके द्वारा संक्रमित होता है?
उत्तर- सैंड फ्लाई
प्रश्न- कालाजार का प्रभाव किस शरीरांग में होता है?
उत्तर- यकृत, प्लीहा व हड्डीमज्जा
प्रश्न- पैण्टाहैक्सोनेट, निओस्टिबोसा औषधि का प्रयोग किस रोग में लाभप्रद है?
उत्तर- कालाजार
प्रश्न- रिंगवर्म रोग का कारक कौन है?
उत्तर- माइक्रोस्पोरम, ट्राइकोफाइटन
प्रश्न- एथलीट्स फूट रोग का कारक क्या है?
उत्तर- ट्राइकोफाइटोन
प्रश्न- मदूरेल माइसीटोमी किस रोग का कारक है?
उत्तर- मदुरा फूट
प्रश्न- टॉगों में लाल धब्बे किस रोग का मुख्य लक्षण है?
उत्तर- धोबी इच
प्रश्न- टीनिया सोलियम किस रोग का कारक है?
उत्तर- टीनियोसिस
प्रश्न- एन्साइलोस्टोमा ड्यूडिनेल किस रोग का कारक है?
उत्तर- एन्साइलोस्टोमियासिस
प्रश्न- एस्केरिस लुम्बीकाइडिस किस रोग का कारक है?
उत्तर- एस्केरियासिस
प्रश्न- वॉकेरिया बेन्क्राफ्टी किस रोग का कारक है?
उत्तर- फिलोरियेसिस
प्रश्न- कौन-सा रोग रक्तवाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल या कैल्शियम के जमाव के कारण होता है?
उत्तर- आरटिरियोस्लेरासिस
प्रश्न- हृदय कपाट काम करना बन्द कर देने की अवस्था क्या कहलाती है?
उत्तर- रह्यूमेटिक हार्ट
प्रश्न- उच्च रक्तदाब की स्थिति में किस का सेवन हानिकारक है?
उत्तर- धूम्रपान
प्रश्न- हृदय पेशियों में रक्त की समुचित मात्रा न पहुंचने के कारण क्या परिणाम होता है?
उत्तर- दिल का दौरा
प्रश्न- कोरोनरी हृदय रोग किस यन्त्र द्वारा चिन्हित किया जाता है?
उत्तर- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम
प्रश्न- मुत्र में शर्करा की (बढ़ी हुई) मात्रा किस रोग की पहचान है?
उत्तर- मधुमेह
प्रश्न- शरीर के किसी अंग/भाग में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि किस रोग का मुख्य लक्षण है?
उत्तर- कैंसर
प्रश्न- त्वचा, अन्तरांगों की झिल्लियों व ग्रन्थिल अंगों या ऊतक पर कैंसर का कौन-सा रूप उत्पन्न होता है?
उत्तर- कारसीनोमास
प्रश्न- पेशियों में उत्पन्न कैंसर का कौन-सा रूप है?
उत्तर- सारकोमास
प्रश्न- हड्डियों, मस्तिष्क तथा नलिकातन्त्र में कैंसर का कौन-सा रूप उत्पन्न होता है?
उत्तर- ग्लिमास
प्रश्न- त्वचा की पिगमेन्टेड कोशिकाओं में उत्पन्न तेजी से बढ़ने वाले कैंसर का कौन-सा रूप है?
उत्तर- मैलेनोमा
प्रश्न- लिम्फ ग्रन्थियों व लिम्फ तन्त्र में उत्पन्न होने वाला ट्यूमर कौन-सा है?
उत्तर- लिम्फोमास
प्रश्न- लिम्फोमास जैसी स्थिति क्या कहलाती है?
उत्तर- हॉडगिन्स रोग
प्रश्न- कैंसर के लिए उत्तरदायी पदार्थ क्या कहलाते हैं?
उत्तर- कारसीनोजन
प्रश्न- ल्यूकेमिया के लिए कौन उत्तरदायी हैं?
उत्तर- बैंजीन
प्रश्न- आँख के कैंसर को क्या कहते है?
उत्तर- रैटिनोब्लास्टोमा
प्रश्न- आर्थराइटिस रोग से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- सन्धियों में जलन
प्रश्न- सामान्यतः फुटबॉल खिलाड़ियों के घुटने में कौन-सा रोग होता है?
उत्तर- ऑस्टियो आर्थराइटिस
प्रश्न- कौन-से आर्थराइटिस रोग का इलाज जटिल होता है?
उत्तर- रह्यूमैटिड
प्रश्न- आर्थराइटिस के तीन आघातों से सम्बन्धित कौन-सा उपापचयी रोग है?
उत्तर- गाऊट
प्रश्न- त्वचा की बाह्यतम् परत क्या कहलाती है?
उत्तर- कार्निफाइड
प्रश्न- फैगोसाइट्स से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- श्वेत रक्त कणिकाएँ
प्रश्न- किसी विषाणु के शरीर में प्रवेश करने पर उत्पन्न एन्टीबॉडी को क्या कहते है?
उत्तर- एक्टिव प्रतिरोधकता
प्रश्न- कौन-से बाहा पदार्थ या सूक्ष्म जीव शरीर में एन्टीबॉडी बनने की प्रक्रिया को उत्तेजित करते हैं?
उत्तर- एन्टीजन
प्रश्न- कौन-सी एन्टीबॉडी रोगाणुओं की बाह्य सतह पर उपस्थित एन्टीजन के साथ क्रिया कर रोगाणुओं की रोगक्षमता का ह्रास करती है?
उत्तर- ऑप्सोनिन
प्रश्न- कौन-सी एन्टीबॉडी फैगोसाइट्स द्वारा समाहित रोगाणुओं को खण्डित कर समाप्त कर देती है?
उत्तर- लाइसिन
प्रश्न- सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने वैक्सीन का प्रयोग किया था?
उत्तर- एडवर्ड जेनर
प्रश्न- वैक्सीनेशन लैटिन भाषा के किस शब्द से लिया गया है?
उत्तर- वैक्सिनिया (काउपॉक्स)
प्रश्न- एलर्जी को उपचारित करने की एक विधि कौन-सी है?
उत्तर- हाइपोसेन्साइजेशन
प्रश्न- किन औषधियों के द्वारा कुछ एलर्जी रोगों से अल्प समय हेतु छुटकारा मिल सकता है?
उत्तर- एन्टीहिस्टामिन
प्रश्न- अल्कोहॉलिक व्यक्ति को जबरदस्ती अल्कोहल छुड़वाने पर कौन-सा रोग हो जाता है?
उत्तर- डेलिरियम ट्रीमेन्स
प्रश्न- मेरीजुआना तथा हशीश किस भारतीय पौधे से प्राप्त किए जाने वाले पदार्थ है?
उत्तर- पटसन
प्रश्न- अफीम, मॉर्फीन व हेरोइन किस पौधे से प्राप्त किए जाते हैं?
उत्तर- पॉपी
प्रश्न- बारबिट्यूरेट्स तथा एम्फीटॉमिन्स औषधियाँ किस काम आती हैं?
उत्तर- निद्रा दिलाने में
प्रश्न- शल्य क्रिया से कुछ समय पूर्व रोगी को कौन-सी दवाएं दी जाती हैं?
उत्तर- एनएस्थेटिक
प्रश्न- एस्प्रिन तथा शक्तिशाली एनल्जेसिक्स कौन-सी हैं?
उत्तर- मार्फीन, हेरोइन
प्रश्न- पेन्सिलीन, स्ट्रेप्टोमायसिन, क्लारोमायसिन तथा टैरामायसिन किस प्रकार की महत्वपूर्ण दवाएँ हैं?
उत्तर- एन्टीबायोटिक्स
प्रश्न- छींक आने तथा नाक बहने के लिए कौन उत्तरदायी हैं?
उत्तर- हिस्टामिन्स
प्रश्न- कौन-सी दवाएं भय उत्तेजना को कम करने के लिए प्रयोग की जाती हैं?
उत्तर- ट्रेंक्वीलाइजर्स
प्रश्न- एथलीट फुट रोग किस कवक द्वारा होता है?
उत्तर- टिनिया पेडिस
प्रश्न- खाज (Scabies) रोग किस कवक द्वारा होता है?
उत्तर- एकेरस स्कबीज
प्रश्न- गंजापन (Baldness) किस कवक द्वारा होता है?
उत्तर- टिनिया केपिटिस द्वारा
प्रश्न- दाद (Ringwom) किस कवक द्वारा होता है?
उत्तर- ट्राइकोफायटान लेरूकोसम
प्रश्न- एड्स, डेंगू ज्जर, पोलियो, इन्फ्लुएंजा, चेचक, छोटी माता, गलशोथ, खसरा, ट्रेकोमा, हिपैटाइटिस या पीलिया, रेबीज, मेनिनजाइटिस, हर्पीस आदि बीमारियाँ किस परजीवी के कारण होती हैं?
उत्तर- विषाणु
प्रश्न- ELISA (Enzyme Linked Immune Solvent Assay) किस रोग की जाँच करने की एक प्रणाली है?
उत्तर- HIV एड्स
प्रश्न- वैस्टर्न ब्लॉट टेस्ट का संबंध किससे है?
उत्तर- HIV संक्रमण की खास जाँच
प्रश्न- एचआईवीपी -24 एंटीजोन (पी. सी. आर.) का क्या उद्देश्य है?
उत्तर- इससे रोग की तीव्रता की जानकारी मिलती है
प्रश्न- सीडी-4 काउंट परीक्षण का क्या उद्देश्य है?
उत्तर- रोगी की प्रतिरोधक क्षमता का आकलन करना
प्रश्न- एच आई वी पॉजीटिव लोगों के लिए वर्तमान में किस तकनीक की व्यवस्था की गई है?
उत्तर- एंटीरिट्रोवाइरस थेरेपी (ART)
प्रश्न- ART सेवाओं की शुरूआत कब की गई?
उत्तर- 1अप्रैल, 2004 से
प्रश्न- वर्तमान में एड्स के उपचार के लिए किस औषधि का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- एजिडोथाइमिडिन (AZT)
प्रश्न- डेंगू ज्वर किस मच्छर के काटने से फैलता है?
उत्तर- ऐडीज ऐजिप्टाइ मच्छर
प्रश्न- भारत में डेंगू जर का पहला मामला किस शहर में सामने आया था?
उत्तर- कोलकाता में (1963 में)
प्रश्न- पोलियो वैक्सीन का विकास किस वैज्ञानिक द्वारा किया गया?
उत्तर- जोनस सॉल्क
प्रश्न- पोलियो वायरस कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- 3 (टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3)
प्रश्न- चिकनगुनिया वायरस का मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर- मनुष्य
प्रश्न- चिकनगुनिया किस मच्छर के काटने से होता है?
उत्तर- एडिस इजिप्टी
प्रश्न- मनुष्यों में होने वाले वर्णान्धता, हीमोफीलिया, टर्नर सिंड्रोम, क्लीनेफेल्टर सिंड्रोम, मंगोलिज्म या डाउन्स सिंड्रोम, पटाऊ सिंड्रोम किस तरह के रोग हैं?
उत्तर- आनुवंशिक रोग
प्रश्न- पक्षाघात या लकवा (Paralysis) का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर- रक्त दाब के कारण मस्तिष्क की धमनी फट जाना
प्रश्न- साइजोफ्रेनिया (Schizophrenia) किस प्रकार का रोग होता हैं?
उत्तर- मानसिक रोग
प्रश्न- मिर्गी (Epilepsy) या अपस्मार रोग किस कारण होता है?
उत्तर- मस्तिष्क के आंतरिक रोगों के कारण
प्रश्न- मनुष्य के शरीर के किसी भी अंग में, त्वचा से लेकर अस्थि तक यदि कोशिका वृद्धि अनियंत्रित हो तो इसके परिणामस्वरूप कोशिकाओं में अनियमित गुच्छा बन जाता है, इन अनियमित कोशिकाओं के गुच्छे को क्या कहते हैं?
उत्तर- कैंसर
प्रश्न- कैंसर को स्थापित होने में जो समय लगता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- लेटेंट पीरियड
प्रश्न- कैंसर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- 4(कार्सिनोमास, सार्कोमास, ल्यूकीमियास, लिम्फोमास)
प्रश्न- कासनोमास कैंसर की उत्पत्ति किससे होती है?
उत्तर- उपकला ऊतक से
प्रश्न- ल्यूकोमाइट्स में असामान्य वृद्धि के कारण कौन-सा कैंसर होता है?
उत्तर- ल्यूकीमियास
प्रश्न- किस रेडियोएक्टिव तत्व की उपस्थिति से अस्थि कैंसर होता है?
उत्तर- स्ट्रॉन्शियम-90
प्रश्न- इटाई-इटाई नामक रोग किस तत्व के कारण होता है?
उत्तर- कैडमियम के कारण
प्रश्न- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकास कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया?
उत्तर- 1962 में

कुछ प्रमुख केंद्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं उनके प्रारंभ का वर्ष

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम -1976
राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम - 1975-76
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम -1982
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम -1992
राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम -1997
प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम -1997-98
पल्स पोलियो कार्यक्रम -1997-98
समन्वित रोग निगरानी परियोजना - 1997-98
जननी सुरक्षा योजना -2003-04
वन्दे मातरम् योजना - 2004

उम्मीद है मानव रोग के प्रश्न उत्तर आपके लिए उपयोगी रहेगा। मानव रोग से संबंधित प्रश्न या सुझाव आप नीचे👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top