मकर संक्रांति के त्यौहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Juhi
0

मकर संक्रांति के त्यौहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

नमस्कार मित्रों, Gyani Guru ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस लेख में मकर संक्रांति त्यौहार का महत्व और इस त्यौहार से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में जानकारी दी गई है। मकर संक्रांति का त्यौहार हमारे देश में अलग-अलग प्रांत में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो पूरे भारत में एक ही दिन मनाया जाता है। भारत के अलावा, नेपाल में भी इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

मकर संक्रांति के त्यौहार, makar sankranti, makar sankranti festival, makar sankaranti
मकर संक्रांति के त्यौहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मकर संक्रांति के त्यौहार का महत्व (Importance of Makar Sankranti Festival)

प्रत्येक साल मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाता है, जब सूर्य उत्तरायन होकर मकर रेखा से गुजरता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इस त्यौहार को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। कभी-कभी यह 13 या 15 जनवरी को भी होता है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही देखा गया है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करने को संक्रांति कहा जाता है। इस तरह कुल 12 राशि होती है।

माना जाता है कि, मकर संक्रांति के त्यौहार पर तिल और गुड़ लगाकर नर्मदा नदी में नहाना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन लोग सुबह-सुबह पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य करते है। मकर संक्रांति यानि कि 14 जनवरी के बाद सूर्य की किरणें पूर्व से दक्षिण के बजाय उत्तर की ओर गमन करते लगता है। मकर संक्रांति के बाद सूर्य से आने वाली किरणें किसानों की फ़सलों के लिए भी बहुमूल्य होती है और मनुष्य को अच्छी सेहत और सुख प्रदान करती है। मकर संक्रांति के दिन पूरे भारत मे पतंग उड़ाने का विशेष प्रचलन है। इस दिन कहीं-कहीं पतंगबाजी की प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को अच्छे ईनाम भी दिए जाते है।

मकर संक्रांति के त्यौहार से जुड़े रोचक तथ्य ( Interesting Facts about Makar Sankranti Festival)

मकर संक्रांति का त्यौहार अलग-अलग प्रांतों, शहरों में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। इससे इस त्यौहार में बारे में जानना भी एक रोमांच ही है। विभिन्न राज्यों मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है, इस लेख के माध्यम से आपको अवगत कराएंगे। तो आइए जानते है विस्तार से-

आंध्र प्रदेश और तेलंगना- (मकर संक्रांति):- आंध्र प्रदेश और तेलंगना प्रांत में इस त्यौहार को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। यहां पर संक्रांति का त्यौहार चार दिन तक चलता है। इस त्यौहार पर सारा परिवार इकट्ठा होकर बहुत ही खुशियों के साथ मनाते है। चार दिन के इस त्यौहार पहला दिन भोघि, दूसरा दिन मकर संक्रांति, तीसरा दिन कनुमा और चौथा दिन मुक्कानुमा के नाम से जाना जाता है।

तमिलनाडु- (पोंगल):- तमिलनाडु में यह त्यौहार पोंगल के नाम से बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार भी चार दिन मनाया जाता है। इस दिन घी में खिचड़ी बनाई जाती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार- (खिचड़ी या सक्रात):- उत्तर प्रदेश और बिहार में इस त्यौहार को खिचड़ी या सक्रात के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार पर सुबह-सुबह पवित्र नदियों में नहाकर सूर्य देवता की पूजा की जाती हैं। शाम को खाने में खिचड़ी बनाई जाए है और खिचड़ी दान भी किया जाता है।

हरियाणा और दिल्ली- (सक्रात):- इस त्यौहार को हरियाणा और दिल्ली में सक्रात नाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार पर भाई अपनी विवाहित बहन के घर पर उपहार ले कर जाते है। उपहार में ख़ास कर साड़ी, तिल, मिठाई ले जाया जाता है। किसी-किसी परिवार में विवाहित बहन या पुत्री को अपने घर यानि मायके भी भुलाया जाता है।

गुजरात- (उत्तरायण):- गुजरात में इस त्यौहार को उत्तरायण में नाम से जाना जाता है। इस त्यौहार पर विश्व स्तर पर पतंबाजी का आयोजन होता है। सुबह स्नान और पूजा के बाद पतंग उड़ाने का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। उत्तरायण के इस त्यौहार पर पूरे दिन पतंग उड़ाया जाती है।

पंजाब- (माघी):- जैसा कि आप जानते है लोहड़ी का त्यौहार पंजाब के लोग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है। इस त्यौहार को पंजाब में माघी के नाम से भी जाना जाता है। 

हिमाचल प्रदेश- (माघ साजी):- साजी हिमाचल प्रदेश का स्थानीय शब्द है। इस दिन से ही माघ के महीने की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में नहाकर सूर्य देवता की पूजा करते है और वसंत ऋतु आने की ख़ुशियाँ मनाते है।

असम-(माघ बिहू):- असम में मकर संक्रांति के इस त्यौहार को माघ बिहू या भोगलि बिहू के नाम से जाना जाता है। असम में यह त्यौहार एक हफ़्ते तक मनाया जाता है। इस त्यौहार पर लोग बाँस, पत्तियों के झोंपड़े बनाते है और इन झोपड़ों में दावत दी जाती है। इसके बाद इन झोपड़ों को जला दिया जाता है। इस त्यौहार पर सब मिलकर खाना बनाते है और दावत देते है।

पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद, आशा करते है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आया होगा। इस लेख को अपने दोस्तों से जरूर शेयर कीजिएगा। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top