भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें | How to Become Officer in Indian Navy in Hindi

Anonymous
0

भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें | How to Become Officer in Indian Navy in Hindi

नमस्कार दोस्तों, Gyani Guru ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इस लेख में माध्यम से हम भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने की सारी जानकारी सांझा करेंगे। हम सभी का कोई ना कोई सपना होता है। कुछ नौजवानों का सपना नौसेना में अधिकारी बन कर देश की सेवा करना है। ऐसे में नौजवानों का सही मार्गदर्शन नही होने पर वो अपना सपना पूरा नही कर पाते। यह बात जानना भी बहुत आवश्यक है कि भारतीय नौसेना में अधिकारी पद के लिए पुरुष के अलावा महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं। हालाँकि महिलाएं नौसेना के कुछ ब्रांचों में ही भर्ती होती है।

भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें, How to Become Officer in Indian Navy in Hindi
भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें | How to Become Officer in Indian Navy in Hindi

नौसेना में एक अधिकारी बनना एक गर्व की बात है। नौसेना के अधिकारियों का युद्ध पोतों के दिशानिर्देश की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। नौसेना के अफ़सर नाविकों का नेतृत्व करते हैं और युद्ध की रणनीति बनाते हैं। ऑफिसरों के लिए नौसेना में बहुत ही शानदार कॅरियर बनाने का मौका होता है। कुछ अधिकारियों को युद्ध पोतों को समुद्र में कमान करने का भी मौक़ा मिलता है। भारतीय नौसेना में अधिकारियों का चयन विभिन्न प्रकार से होता है। नौसेना में अधिकारी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12th से अधिकतम स्नात्तक की जरूरत पड़ती है। तो आइए जानते है नौसेना में अधिकारियों की विभिन्न प्रविष्टियां और इसके लिए शैक्षणिक योग्यता।

भारतीय नौसेना में अधिकारियों का चयन प्रक्रिया | Selection Procedure of Officers in Indian Navy

दोस्तों भारतीय नौसेना में अधिकारी भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार और सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों / दैनिक समाचार पत्रों में दिया जाता है। जिन उम्मीदवारों का चयन NDA / NA कैडेट प्रविष्टि और CDSE (स्नातक) प्रविष्टि के माध्यम से स्थायी आयोग के लिए चयन UPSC द्वारा आयोजित एक लिखित परीक्षा के माध्यम से होता है, इसके बाद सेवा चयन बोर्ड (Service Selection Board) द्वारा एक साक्षात्कार (Interview) होता है। अन्य सभी स्थायी आयोग(Permanent Commission)  प्रविष्टियों और लघु सेवा आयोग (Short Service Commission) प्रविष्टियों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में पास हो जाते है, उनका मेडिकल एग्जामिनेशन होता है। अंत में नौसेना मुख्यालय द्वारा मेरिट लिस्ट बनायीं जाती है। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम होता है, उन्हें प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रविष्टियाँ
  • संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDSE)
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (Navy)
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (Naval Academy)
  • एन.सी.सी. (NCC)
Direct Entry: पूर्वस्नातक(Undergraduate) स्तर प्रवेश (स्थायी आयोग)      
  • 10+2 (B.Tech)
Direct Entry: स्नातक(Graduate) स्तर प्रवेश (स्थायी आयोग)
  • संगीतकार (Musician)
  • क़ानून (Law)
  • खेल (Sports)
भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET): स्नातक स्तर प्रवेश (स्थायी आयोग / लघु सेवा आयोग)
इसकी प्रविष्टि में भर्तियां सिर्फ भारतीय नौसेना के द्वारा की जाती है।
  • हाइड्रो(Hydro)- पुरुष
  • प्रेक्षक (Observer)- पुरुष और महिला
  • वायु यातायात नियंत्रण (ATC) - पुरुष और महिला
  • सामान्य सेवा - कार्यकारी (Executive)
  • सामान्य सेवा (तकनीकी - इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग)
  • नौसेना आर्किटेक्ट- पुरुष और महिला
  • सूचना प्रौद्योगिकी- पुरुष
  • पायलट (MR) - पुरुष और महिला
  • पायलट (NMR) - पुरुष
  • लॉजिस्टिक्स- पुरुष और महिला
  • शिक्षा- पुरुष और महिला
  • नौसेना आयुध निरीक्षक कैडर (NAIC) - पुरुष और महिला

सेवा चयन बोर्ड क्या है | What is Service Selection Board

नौसेना में अधिकारी के चयन का सबसे मुश्किल दौर यह साक्षात्कार है। किसी भी प्रविष्टि से आने वाले सभी उम्मीदवारों का सेवा चयन बोर्ड होता हैं। SSB एक उच्च स्तर इंटरव्यू होता है। यह इंटरव्यू लगभग 5 दिन तक चलता है। इस इंटरव्यू में वो सारे गुणों को देखा जाता है जो एक अधिकारी में होना चाहिए जैसे आयोजन की क्षमता, सामाजिक प्रभावशीलता और गतिशील क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग, साहस, स्वयं पहल, 
जिम्मेदारी की भावना इत्यादि। सेवा चयन बोर्ड दो चरणों मे होता है:-

प्रथम चरण- बुद्धि परीक्षण, चित्र धारणा(Picture Perception) और समूह चर्चा परीक्षण
द्वितीय चरण-  मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह परीक्षण और साक्षात्कार
जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक SSB उत्तीर्ण हो जाते है उनका स्वास्थ्य परीक्षण(Medical Examination) होता है।

स्वास्थ्य परीक्षण(Medical Examination):-  सेना का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी बहुत ही उच्च स्तरीय होता है। नौसेना में अधिकारी बनने के लिए पुरुषों की न्यूनतम ऊँचाई 157 सेमी और महिलाओं की 152 होनी चाहिए। उम्मीदवारों का वज़न उनकी ऊँचाई के अनुसार होना चाहिए। उम्मीदवारों के शरीर के बनावट में किसी प्रकार की विकृति नहीं होनी चाहिए।  मेडिकल के दौरान निम्नलिखित जांच अनिवार्य रूप से की जाती है -
  •  हीमोग्राम
  •  यूरिन
  •  छाती का एक्स रे
  •  उदर और श्रोणि का अल्ट्रासाउंड

जो उम्मीदवार स्वास्थ्य परीक्षण भी पास हो जाते है, उनका मेरिट लिस्ट रिक्तियों के आधार पर आता है।

उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न है तो नीचे कमेंट में पूछ सकते है। आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट करके बताएं। धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top