भारतीय नौसेना में महिलाओं की भर्ती की पूरी जानकारी | Recruitment of Females in Indian Navy Full Information in Hindi

Anonymous
0

भारतीय नौसेना में महिलाओं की भर्ती की पूरी जानकारी | Recruitment of Females in Indian Navy Full Information in Hindi


नमस्कार दोस्तों, Gyani Guru ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारतीय नौसेना (Indian Navy) में महिलाओं (Females) की सभी प्रविष्टियों (Entries) की जानकारी दी गयी है। यह आर्टिकल उन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिनका सपना भारतीय नौसेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। सबसे पहले हम आपको यह बतां दे कि भारतीय नौसेना में महिलाओं की प्रविशियाँ (Entries) सिर्फ अधिकारी पद के लिए होती है। यानि कि महिलाएं नेवी में सिर्फ अधिकारी होती है ना कि नाविक (Sailor)। नौसेना में महिलाओं की कई प्रकार की भर्तीयां होती है। अलग-अलग भर्तियों को लिए अलग-अलग योग्यता होनी चाहिए। इस आर्टिकल में सभी प्रकार की भर्तियों के लिए आवश्यक योग्यताएं को विस्तार से बताया गया है। इस आर्टिकल के नौसेना में अधिकारी बनने की जितनी भी प्रविशियाँ बताई गयी है, उनमें पुरुषों के साथ साथ महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती है। । तो आइए जानते है ये सारी प्रविशियाँ और इसके लिए योग्यताएं:-

भारतीय नौसेना में महिलाओं की भर्ती की पूरी जानकारी, Recruitment of Females in Indian Navy Full Information in Hindi
भारतीय नौसेना में महिलाओं की भर्ती की पूरी जानकारी | Recruitment of Females in Indian Navy Full Information in Hindi

1)  नौसेना आयुध निरीक्षणालय (Naval Armament Inspection):- भारतीय नौसेना में आयुध निरीक्षण अधिकारी के रूप में महिलाओं का चयन होता है। इसमें अधिकारियों को विभिन्न एजेंसियों द्वारा नौसेना को आपूर्ति किए गए आयुध के निरीक्षण की जिम्मेदारी होती है।
आयु सीमा:- इस पद के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 19 ½ वर्ष और अधिकतम आयु 25 होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता :- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ उत्पादन/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ सूचना प्रौद्योगिकी (आई टी)/ केमिकल/ मेटालर्जी/ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बी ई या बी टेक होना चाहिए।


2) संभारिकी अधिकारी (Logistics Officer):- भारतीय नौसेना में लॉजिस्टिक्स ऑफिसर का कार्य बजट की योजना बनाना, बजट तैयार करना और युद्ध पोतों को चलाने के लिए आवश्यक पुर्जों का इंतजाम इत्यादि होता है।
इसके अलावा लॉजिस्टिक्स अफ़सर का कार्य नौसेना की यूनिटों में सामान की आपूर्ति की ज़िम्मेदारी भी होती है।
आयु सीमा:- इस पद के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु  19 ½ वर्ष और अधिकतम आयु 25 होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:- इस पद के लिए महिला उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए- 
उम्मीदवार के पास किसी भी संकाय में बी ई / बी टेक की प्रथम श्रेणी में डिग्री 
       या
यदि आपके पास प्रथम श्रेणी के साथ एम बी ए है तो आप भी आवेदन कर सकती है।
         या
बी कॉम/ बी एस सी / बी एस सी (आई टी) प्रथम श्रेणी के साथ तथा वित्त / लॉजिस्टिक्स / सप्लाई चेन प्रबंधन / सामग्री प्रबंधन में पी जी डिप्लोमा 
        या
यदि आपके पास प्रथम श्रेणी में एम सी ए / एम एस सी (आई टी) है तो आप भी आवेदन के लिए योग्य है।


3) नौसेना स्थापत्य (Naval Architect):- इस कैडर में भर्ती होने पर मुख्य कार्य नौसेना के युद्ध पोतों, पनडुब्बियों का डिज़ाइन, गुणवत्ता और निर्माण इत्यादि होता है।
आयु सीमा:- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 ½ वर्ष और अधिकतम आयु 25 होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:- इस कैडर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थीयों को वैज्ञानिक / मैटलर्जी / मेकेनिकल / सिविल / नेवल आर्किटेक्ट विषयों में से किसी एक विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से बी ई या बी टेक डिग्री में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक होता है।


4)  प्रेक्षक (Observer):- नौसेना में प्रेक्षक का मुख्य कार्य आधुनिक हेलिकॉप्टर द्वारा समुद्र की गश्ती करना होता है। नौसेना में इस कैडर में भर्ती होना गर्व की बात है। नौसेना महिलाओं को अपना करियर बनाने के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर देता है।  
आयु सीमा:- इस कैडर के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:- इस कैडर के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास 12वीं या इंटरमीडिएट गणित और भौतिक विज्ञान के साथ उत्तीर्ण तथा किसी भी विषय में बी ई / बी टेक की डिग्री होनी चाहिए।


5)  हवाई यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control):- नौसेना में जो लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर इत्यादि किसी मिशन पर जाते है तो उनका ट्रैफिक नियंत्रण का काम इस कैडर के अधिकारियों का होता है। 
आयु सीमा:- जिन भारतीय महिलाओं की आयु 19 ½ वर्ष से 25 वर्ष है, वो महिलाएं इस कैडर को आवेदन करने के पात्र है।
शैक्षणिक योग्यता:- यदि आपने 12वीं की कक्षा गणित और भौतिक विज्ञान से उत्तीर्ण की है और आपके पास किसी भी विषय मे बी ई / बी टेक की डिग्री है तो आप इस कैडर के लिए आवेदन कर सकती है।


6)  क़ानून कैडर (Law Cadre):- यदि आपने अपनी पढ़ाई लॉ (Law) से की है तब भी आप नौसेना में अधिकारी पद पर सेलेक्ट हो सकती है। लॉ कैडर के अधिकारियों का मुख्य कर्त्तव्य नौसेना में अनुशासन को बनाए रखना, नौसेना की न्यायिक प्रणाली में विश्वास बनाए रखना इत्यादि है।
आयु सीमा:- इस कैडर में भर्ती होने ले लिए महिला अभ्यर्थियों की आयु 22 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:- इस कैडर के लिए आवेदक के पास लॉ (Law) से ग्रेजुएशन होना चाहिए तथा वह एडवोकेट अधिनियम, 1961 के अनुसार एडवोकेट के रूप में भर्ती की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।


7)  शिक्षा विभाग ( Education Department) :- उन महिलाओं के लिए नौसेना में करियर बनाने का भी मौका मिलता है, जो शिक्षा विभाग में जॉब करना चाहती है। इस कैडर के अधिकारियों का मुख्य भूमिका नौसेना के जवानों और अधिकारियों का प्रशिक्षण होता है।
आयु सीमा:- महिला उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:- इस कैडर के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों को निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए-
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में भौतिकी या गणित में से किसी एक विषय से पोस्ट-ग्रेजुएट
नोट:- > जिन अभ्यर्थियों ने भौतिकी में स्नातकोत्तर की है उन अभ्यर्थियों की डिग्री स्तर पर सहायक विषय के रूप में गणित पढ़ा होना चाहिए।
> जिन अभ्यर्थियों ने गणित विषय में स्नातकोत्तर की है उन अभ्यर्थियों को डिग्री स्तर पर सहायक विषय के रूप में भौतिकी पढ़ा होना चाहिए।
                      या
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में रसायन या अंग्रेज़ी में से किसी एक विषय से पोस्ट-ग्रेजुएट
नोट:- > जिन अभ्यर्थियों ने रसायन में स्नातकोत्तर की है उन अभ्यर्थियों की डिग्री स्तर पर सहायक विषय के रूप में भौतिकी पढ़ा होना चाहिए।
> जिन अभ्यर्थियों ने अंग्रेज़ी विषय में स्नातकोत्तर की है उन अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट या समकक्ष कक्षा में भौतिकी या गणित पढ़ा होना चाहिए।
या
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिकीय इंजीनियरिंग/ वैधुतीय इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर विज्ञान तकनीकी में इंजीनियरिंग में से कोई एक डिग्री होना चाहिए।
या

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से द्वितीय श्रेणी में कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है तथा स्नातक स्तर पर भौतिकी या गणित विषय की पढ़ाई की होनी चाहिए।
या
यदि आपने मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से मानविकी (अर्थशास्त्र / इतिहास / राजनीति विज्ञान) में स्नातकोत्तर डिग्री की है तो आप भी नौसेना के शिक्षा विभाग के लिए आवेदन कर सकती है।


8)  नौसेना पायलट :- भारतीय नौसेना महिलाओं को पायलट बनने का भी अवसर देती है। नौसेना में दो प्रकार की पायलट भर्ती होती है- पायलट सामान्य और Commercial pilot Licence धारक।

आयु सीमा:-  पायलट सामान्य प्रविष्टि के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
CPL (वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस) धारक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता:-  इस कैडर में आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान से 12 वीं कक्षा में भौतिकी और गणित के साथ और किसी भी विषय में बी ई / बी टेक डिग्री का होना अनिवार्य है।
जिन महिलाओं के पास Directorate General of Civil Aviation (India) द्वारा दिया गया वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (CPL) है, वो महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।

आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको किसी प्रकार का डाउट है तो कमेंट में पूछ सकती है। यह लेख महिलाओं के मार्गदर्शन लिए बहुत ज़रूरी है जो नौसेना जॉइन करना चाहती है। पुरुषों के लिए नौसेना में अधिकारी भर्ती की भी कई प्रविशियाँ होती है। इस लेख में जितनी प्रविष्टियां है, उनके लिए पुरुषों के अलावा महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top